पचपेड़ी

पति और सास अब पहुँचे पुलिस हिरासत में…नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला, परिजनों ने जताया था संदेह

उदय सिंह

पचपेड़ी – पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता के खुदकुशी के मामले में पचपेड़ी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मृतिका के परिजनों ने महिला की आत्महत्या को लेकर संदेह जताते हुए पूर्व में पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां मृतका महेश्वरी पटेल के भाई विनोद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही मृतिका को उसका पति फुलकरण पटेल व सास बृहस्पति बाई दोनों पसंद नही करते थे और छोटे-छोटे घरेलू बात को लेकर मृतिका के साथ मारपीट झगड़ा लड़ाई कर प्रताडित करते रहते थे जिसके संबंध में मृतिका अपनी भाभी आंगन बाई को कई बार बता चुकी थी। साथ ही अपने जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी। जिसके बाद महेश्वरी पटेल दिनांक 12.08.22 को अपने ससुराल मनवा में फांसी पर लटकी थी जिसे उसका पति फुलकरण पटेल फांसी से उतार कर मृतिका के परिजन को बिना सूचना दिए शव को शमशान घाट ले जाकर दफान दिया है।

उक्त मामले में मस्तूरी एसडीएम और नायब तहसीलदार के उपस्थिति में शव को निकालकर पीएम की कार्यवाही की गई साथ ही मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर यह पाया गया कि पति के द्वारा चरित्र शंका के साथ ही प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इधर मामले में पचपेड़ी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मनवा निवासी फुलकरण पटेल और वृहस्पति बाई पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम...