बिलासपुर

प्रदेश के इस हिस्से में भूकंप के झटकों से लोग आए सकते में, कुछ सेंकेंड के लिए हुआ महसूस….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसका केंद्र बिलासपुर से 122 से 125 किमी उत्तर-पूर्व की ओर बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12.55 से एक बजे के बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और मध्य प्रदेश के अनूपपुर और छत्तीसगढ़ से लगे शहडोल के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

कोरिया जिले के चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ और बैकुंठपुर में भी झटके लगे। महज कुछ सेकंड तक ही धरती हिली, लेकिन लोग दहशत में आ गए, घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। पेंड्रा के कुछ घरों में हल्की दरारें आने की बात सामने आ रही है। यह 3.7 तीव्रता का भूकंप था। इसका केंद्र सतह से 10 किमी नीचे था। इसकी वजह से बड़े नुकसान की आशंका नहीं है, लेकिन कच्चे घरों और कमजोर इमारतों को नुकसान हो सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड...