बिलासपुर

मोबाइल चोर चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे…कब्जे से 20 मोबाइल जब्त, खरीददार भी आया लपेट में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में सिलसिलेवार हो रही चोरी के बीच सरकंडा पुलिस को मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस को दो आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल बरामद किया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कपिल नगर क्षेत्र में चोरी के मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहा है जिस पर सरकंडा पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां ईरानी मोहल्ला चाटीडीह निवासी सिकंदर अली के कब्जे से 20 मोबाइल फोन जप्त किया गया जहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी का मोबाइल कुम्हारपारा निवासी पवन प्रजापति को बेचा है जिस पर पुलिस ने खरीदार आरोपी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी सिकंदर अली से विभिन्न कंपनियो के 14 नग मोबाईल तथा खरीददार आरोपी पवन प्रजापति के कब्जे से 06 नग मोबाईल कुल 20 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनो ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...