बिलासपुर

बच्चों का भविष्य बनाने का झांसा देकर माँ, बाप को लगाया 61 लाख का चूना…एसएसपी से शिकायत के बाद क्रिकेट कोच गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बच्चों के पीछे माँ बाप अपनी पूरी जीवन भर की कमाई लगा देते है ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो, इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई इंस्टीट्यूट परिजनों को लूट रहे है, चाहे वह शिक्षा का प्लेटफार्म हो या खेल का ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी जिसमें एक प्रार्थिया राखी खन्ना ने 10 जनवरी को एसएसपी के पास उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनका पुत्र आकाश खन्ना (22) प्राइम क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की कोचिंग करने जाता था। इसी दौरान वहां के कोच सन्नी दुआ के द्वारा उनके बेटे को क्रिकेट टीम में सलेक्शन करवाने का झांसा देकर 1 लाख 67 हजार 800 रुपये लेकर ठगी कर ली। इसी तरह कई औऱ लोगो से कुल 61 लाख रुपये लेकर उन्हें बीसीसीआई व छतीसगढ़ क्रिकेट संघ का फर्जी सलेक्शन लैटर थमा दिया। साथ ही मलेशिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेक्शन का फर्जी प्रमाण पत्र भी थमा दिया। जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने एसएसपी के पास की थी।

वरिष्ठ पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन प्राप्त होने पर आरोपी क्रिकेट कोच सन्नी दुआ के खिलाफ धारा 420,467,468 दर्ज कर एडीशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन व सीएसपी पूजा कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में आरोपी सन्नी दुआ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ़ उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले के ग्रामीण थाने में भी 22 अगस्त 2019 को इसी तरह से ठगी करने का एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था और चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जिसमे आरोपी अभी जमानत पर है। आरोपी सन्नी दुआ को तोरवा थाना के प्रकरण में न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर उसे जेल दाखिल किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन