जांजगीर चाँपा

कंबल से लिपटी हुई मिली एक निर्वस्त्र युवती और एक बच्चे की लाश….एक ही रस्सी से बंधे हुए है दोनों, युवती के मुंह में ठूंसा हुआ है कपड़ा, हत्या कर शव यहाँ फेंकने की आशंका

सोमवार 15/5/2023 मौके पर पहुँची पुलिस जुटी जांच में….

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार से बेहद ही बेरहमी से हत्या कर लाश फेंके जाने का मामला सामने आया है, जहाँ एक नाले के पास एक निर्वस्त्र युवती और एक बच्चे की लाश रस्सी से बंधी और कंबल में लिपटी हुई मिली है, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है वही दोनों की शिनाख्त की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार गांव के मुड़ा नाला के पास ग्रामीणों ने कंबल में लिपटी लाश देखी जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को बाहर निकाल कंबल खोला तो सभी के होश उड़ गए कंबल में दो लाशें थी, जिसमें एक युवती लगभग 25 वर्ष और एक बच्चा लगभग 8 वर्ष की लाश थीं, जिसमें युवती निर्वस्त्र थी वही उसके मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ था और नायलॉन की रस्सी से बंधी हुई थी, बच्चे की लाश भी उसी रस्सी से बंधी थी और कंबल में लिपटी हुई थी, दोनों के ही शरीर पर चोट के निशान है,

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कही और करने के बाद लाशों को वहाँ फेंका गया है, इसके साथ ही पुलिस को पास ही एक खरगोश की लाश भी मिली है। इस हत्याकांड के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही पुलिस डॉग स्क्वायड सहित अन्य माध्यमों से जांच में जुट गई है।

नही हो सकी है पहचान….

मामले में मृतिका और बच्चे की पहचान नही हो पाई थी, जिसके लिए पुलिस आस पास पूछताछ के साथ ही पुलिस रिकॉर्ड में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है, वही उम्मीद जताई जा रही है कि शिनाख्ती के बाद जांच को एक दिशा मिल सकती है, फ़िलहाल पुलिस आस पास लोगों से जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...