छत्तीसगढ़मुंगेली

पौधे लगाने के बाद संतान की तरह उन्हें सहेजा, अब लहलहाते पेड़ों की वजह से होने लगा हरीयर मुंगेली

छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब तक का सबसे सफल अभियान माना जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही होगी

आकाश दत्त मिश्रा

छत्तीसगढ़ के नक्शे में जिले की शक्ल में उभरे मुंगेली जिले में विकास कार्यो की गति कछुए से भी धीमी रही है इस बात से इंकार नही किया जा सकता, लेकिन मुंगेली नगर की एक सामाजिक संस्था ने अपने समूह और पक्के इरादों के बलबूते मुंगेली नगर को जो कुछ दिया है वो बेहद अनमोल है, हम बात कर रहे है स्टार ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी के सितारों और उनके “हरियर मुंगेली सुग्घर मुंगेली” अभियान की।

जिले का दर्जा पाते ही मुंगेली में जिले की बागडोर मुंगेली जिला प्रशासन के हाथ आयी और विकास की पटरी बिछाने प्रशासन ने कई तैयारियां की हालांकि प्रशासन और शासन के इन सभी कार्यो को कागजो से जमीनी हकीकत में आने में कई वर्ष बीत गए। लेकिन दुर्भाग्य से इनमें सड़को को चौड़ी करने की कवायद में पेड़ो की बेतरतीब कटाई बकायदा समय पर करके छोड़ दी गयी। ऐसे में एकाएक मुंगेली शहर के वातावरण का संतुलन बिगड़ा और तापमान के साथ साथ प्रदूषण में तेजी से वृद्धि हुई। पेड़ो की कम होती संख्या और बिगड़ते संतुलन पर चर्चाएं सभी कर रहे थे,लेकिन ज़रूरत थी पहल की , जिसे सही वक्त पर स्टार ऑफ टुमारो वेलफेयर समूह ने शुरू किया। लगभग 3 वर्ष पूर्व स्टार ऑफ टुमारो वेलफेयर सोयायटी के सदस्यों ने पूरे मुंगेली शहर में पौधे रोपण करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने और मुंगेली को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लिया।, इस समूह के संयोजक रामपाल सिंह अपने सभी साथियों के साथ मिलकर ये तय किया कि पौधे लोगो के घरों के बाहर सही जगह सुनिश्चित कर लगाए जाएंगे और उन परिवारों के दिवंगत बुजुर्गों के नाम ट्री गार्ड में लिखे जाएंगे , उन परिवारों को उस पौधे की ज़िम्मेदारी भी सौपी जाएगी।

साथ ही प्रत्येक रविवार की सुबह स्टार ऑफ टुमारो की संस्था पौधों के निरक्षण और देखरेख के लिए तैयार रहेंगे। दृढ़ निश्चय और जीवटता के साथ कई विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए इस समूह ने पहले अथक प्रयास में ही लगभग 800 पौधे ट्री गार्ड के साथ रोपित किये और आज 3 वर्ष के बाद वे सभी पौधे पेड़ो में तब्दील होते देखे जा रहे है। बीते रविवार इन सभी पौधों की देखरेख करते हुए स्टार ऑफ टुमारो समूह के सदस्यों ने बताया कि *लगाए गए पौधे अब बड़े हो गए है ।जिन्हें इनकी देखरेख की ज़िम्मेदारी दी गयी थी उन्हीने बखूबी अपना काम किया है , चूंकि पौधे बड़े हो गए है तो ट्री गार्ड की लंबाई बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है जिससे मवेशी इन पौधों को नुकसान ना पहुँचा सके और पौधे सुरक्षित रहे।
हरियर मुंगेली , सुग्घर मुंगेली अभियान की ना सिर्फ मुंगेली ज़िले बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी खूब सराहना की। जनहित में किये जाने वाले कार्यो में किसी निजी समाजिक संस्था के द्वारा शुरू किए गए अभियानों में
“हरियर मुंगेली सुग्घर मुंगेली” छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब तक का सबसे सफल अभियान माना जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही होगी।

सत्याग्रह वेब पोर्टल के माध्यम से हम आपको मुंगेली के उन सभी सितारों के नाम से रूबरू कराना चाहते है जिन्होंने कथनी करनी में कोई अंतर नही किया,
रामपाल सिंह
रामशरण यादव
महावीर सिंह
धनराज परिहार
गौरव जैन
देवेंद्र परिहार
सूरज मंगलानी
मुकेश पांडेय
टीपू खान
नागेश साहू
लक्ष्मीकांत भास्कर
राहुल मल्लाह
राहुल साहू
विजय यादव

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...