पचपेड़ी

शासकीय स्कूल का फिर टूटा ताला…बच्चों की खेल सामग्री की हुई चोरी, कुछ दिनों में स्कूल में दूसरी चोरी की वारदात

उदय सिंह

पचपेड़ी – अज्ञात चोरों ने एक बार फिर एक शासकीय स्कूल का ताला टूटा है जिसकी वजह से बच्चों के खेल सामग्री की चोरी हुई है। स्कूल के खेल शिक्षक ने इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहर्सी सोन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बीते 13 -14 जनवरी की दरमियान किसी अज्ञात चोर ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,

जहाँ चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 25 हजार रुपए कीमत के खेल सामग्री 1.केरम बोर्ड 02 नग ,टेनिस बाल 36 नग,03.बस्केट बाल 07 साईज 03 नग,04.फूटबाल 03 नग, 05.चेस बोर्ड 18 इंच वाला 06 नग,06. पंप चाईना 01नग, 07.टेनिस क्रिकेट बेड 06 नग,08 विक्की बली बाल साईज 18 एक नग,09 स्प्रिंग रोल रस्सी 09 नग,10 थ्रो बाल 05 साईज चार नग,11. केरम गोटी दो पेकेट 12. डीस्कस थ्रो 01

KG वाला 02 नग 13. डिस्कस थ्रो 01.5 Kg वाला 01 नग 14 डिस्कस थ्रो 1.75 KG 02 नग 15.गोला ब्यास के लिए 02 नग,16.गोला गर्ल्स दो नग,17. गोला जुनियर्स 02 नग की चोरी की गई है। मामले में शिक्षक रवि शंकर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 427-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ दिनों में दूसरी चोरी….

पिछले दिनों में स्कूल में यह दूसरी चोरी की घटना है इसके पूर्व शास.पूर्व मा.शाला कंवर पारा ग्राम सोन के स्कूल से 18 कट्टी 9 क्विंटल चावल की चोरी हुई थी,वही अब यह घटना घटी है, पूर्व की चोरी का अब तक नही पकड़ी जा सकी है वही इस चोरी से चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी