रतनपुर

24 घंटे में दो की मौत, नही थम रहे क्वारंटाइन सेंटर में मौत के मामले, हार्ट अटैक को बताया जा रहा मौत की वजह….लिया गया सेम्पल

जुगनू तंबोली

रतनपुर– नगर के शासकीय महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में बुधवार की सुबह एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है, जो बीते 13 जून को लखनऊ से लौटा था। मृतक मजदूर जागेश्वर यादव पिता चुन्नू यादव 55 वर्ष मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी का निवासी है। जिन्हें परिवार के अन्य सदस्यों को रतनपुर के महाविद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। मृतक प्रवासी मजदूर सुबह उठा और बाथरूम से लौटकर फिर सो गया, जिसने बहुत देर तक कोई हरकत नही की तो परिजनों ने उसे देखा और सूचना दी, जिसके बाद रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

जिन्होंने शासन के निर्देश अनुसार मृत मजदूर का रैपिड टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट सेम्पल ले लिया है, जिसमें आरडी टेस्ट में मृतक और उसके परिजन निगेटिव मिले है वही आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट 2 दिनों बाद मिलेगी। फ़िलहाल शव को तय मापदंडों के आधार पर बॉडी बैग में पैक कर परिजनों को सौप दिया गया है, जो बिना उसे खोले अंतिम संस्कार करेंगे। 

24 घंटे में दूसरी मौत…

जिले में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी मौत है, इसके पहले तखतपुर क्षेत्र के लमेर क्वारंटाइन सेंटर में भी एक 41 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी लखनऊ की ही है, जिसे चोट लगने की वजह से तबियत बिगड़ने पर सिम्स लाया गया था, जहाँ से उसे वापस सेंटर भेज दिया था, इस दौरान रात 2 बजे उसकी मौत हो गई थी, वही अब रतनपुर में मस्तूरी क्षेत्र के मजदूर की मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव...