बिलासपुर

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की हुई स्वीकृति,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सामुदायिक विकास को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को अधिक सुविधाएं और संसाधन मिल सकें। इन विकास कार्यों के अंतर्गत मिशन स्कूल, बृहस्पति बाजार के पास अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 11 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार बर्जेस कन्या मेमोरियल हिंदी माध्यम स्कूल में नए कक्षों का निर्माण कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु 14 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल प्राप्त हो सके। डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्वामी आत्मानंद स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जबकि वार्ड नंबर 19 के शासकीय हाई स्कूल, सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा में शेड और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार नगर माध्यमिक शाला, तारबाहर में नए भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किया गया है, जिससे वहां के छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिल सकें। वार्ड नंबर 61, पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा में द्वितीय तल पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने के लिए 9 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। कुदुदंड हायर सेकंडरी स्कूल में बोर, किचन शेड और अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए 6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे विद्यालय के सुरक्षा और सौंदर्य में सुधार होगा। इसके अलावा अरविन्द नगर डी.पी. चौबे कॉलोनी के सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल और अन्य विकास कार्यों हेतु 22 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे वहां के निवासियों को सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वार्ड नंबर 17 के अमलताश कॉलोनी में शेड, शौचालय और अन्य विकास कार्यों के लिए 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक श्री अग्रवाल ने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के निवासियों को शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं,शहर विकास से संबंधित कार्यों के लिए राशि की कमी नही होगी।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क...