कोरबा

भैंस से टकराकर यात्री बस हुई दुर्घटना का शिकार…4 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के अंबिकापुर नेशनल हाइवे में बस पलटने से बड़ा हादसा हुआ है बताया जा रहा है की बस पलटने से हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पटना से कोरबा आ रही राजहंस बस भैसे से टकराकर सड़क किनारे पलट गई, हादसे में एक महिला सहित 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है,

वहीं हादसे के बाद संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है, हादसे में दीपक ठक्कर, गिरी देवी, अरुण कुमार और धीरज सिंह को गंभीर चोट आई है, जानकारी के अनुसार सभी का इलाज कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...