गौरेला पेंड्रा मरवाही

सड़क हादसा:- उत्तरप्रदेश से लौट रही पाली पुलिस की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी…. सब इंस्पेक्टर की हुई मौत, 4 घायल,

रमेश राजपूत

जीपीएम – उत्तरप्रदेश से लौट रही कोरबा जिले के थाना पाली पुलिस की स्कार्पियो आज सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक कुत्ते से टकराने की वजह से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे जा गिरी, जिससे स्कॉर्पियो में सवार पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन उम्र 56 वर्ष की मौत हो गई है,

वही आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी चालक करमु और सहायक गोपी कुमार घायल है, जिन्हें जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा गौरेला पेंड्रा मरवाही में अनूपपुर मार्ग पर ग्राम मेडुका के पास हुआ है,

स्कार्पियो सवार पुलिस टीम कानपुर, उत्तर प्रदेश से कोरबा वापस लौट रही थी, इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे अनुपपुर-वेंकटनगर से गौरेला की ओर जाते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, कुत्ता सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 3-4 बार पलटते हुए सड़क के किनारे जा गिरी। जिसमें सभी सवार घायल हो गए वही उनमें सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया गया, इसके साथ ही कोरबा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर