बिलासपुर

फिर ओएलएक्स के माध्यम से हजारों की ठगी का मामला, कार बिक्री के नाम पर सौदा कर वसूले पैसे….कार न मिलने पर ठगी का हुआ अहसास

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सोशल प्लेटफार्म पर चलाये जाने वाले ओएलएक्स के माध्यम फिर ठगी किये जाने का मामला सामने आया है, पुलिस विभाग से लाख समझाईश दिए जाने के बावजूद अब भी लोग ठगों के झांसे में आ अपनी मेहनत की कमाई लुटा रहे है। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा से सामने आया है, जहाँ रहने वाले काशी नाथ नंदे ने ओएलएक्स में एक कार खरीदने का विज्ञापन देखा और दिए गए सम्पर्क नंबर पर कॉल किया जिसमें वाहन मालिक के तौर पर अजय नायक से उनकी बात हुई और सीजी 22 एसी 9500 हुंडई का 4 लाख रुपए में सौदा तय हुआ लेकिन कार नागपुर में होने की बात शातिर ठग द्वारा कही गई, प्रार्थी जिसके झांसे में आ गया

और कार को ट्रांसपोर्ट करने के नाम पर पहले 31 मई को 7150 रुपए बताए गूगल पे नंबर पर ट्रांसफर कर दिया गया जिसके बाद वाहन को बिलासपुर भेजने के लिए बोला गया, इसके बाद फिर प्रार्थी से कार ट्रांसपोर्ट के माध्यम आने की बात कही गई और 26500 रुपए ट्रांसफर करने कहा गया जिसे भी प्रार्थी ने 1 जून को बैंक के माध्यम भेज दिया। इसके बाद कार सिमगा में पहुँचने की बात कही गई और फिर इंश्योरेंस के नाम पर 30500 रुपए ट्रांसफर करने कहा गया, जिसे कंटेनर चालक शुभम साहू द्वारा कॉल करना प्रार्थी ने बताया है। इसके बाद से ही उक्त फोन नंबर बंद है। प्रार्थी से दोनों ठगों ने मिलकर 33650 रुपए की ठगी की गई है, जिसका अहसाह प्रार्थी को बाद में हुआ, उसने इसके बाद सिरगिट्टी थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,