बिलासपुर

होटल पैट्रिशियन में संदिग्ध गतिविधियों पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई…रूम से शराब और प्रतिबंधित हुक्का जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी पुलिस ने एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटपा एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित होटल पैट्रिशियन के प्रथम तल पर कुछ बाहरी संदिग्ध युवक-युवतियाँ आकर ठहरे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल प्रबंधन से पूछताछ करते हुए आगंतुक रजिस्टर की जांच की। जांच में रजिस्टर में दर्ज विवरण के आधार पर सभी कमरों की विधिवत जांच की गई, जो सामान्य पाए गए। हालांकि, कमरा क्रमांक 2008, जो तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, में जांच के दौरान पाँच युवक और दो युवतियाँ मौजूद पाई गईं। कमरे में शराब का सेवन एवं हुक्का पीने जैसी गतिविधियां हो रही थीं। उक्त आपत्तिजनक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त, जिस नाम से कमरा बुक था, वह व्यक्ति कमरे में मौजूद नहीं था, और अन्य लोगों द्वारा कमरे का उपयोग किया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, नगरीय निकाय विभाग को पत्राचार कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। थाना सिरगिट्टी पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...