छत्तीसगढ़

Video:मानवता शर्मसार, चोरी का आरोप लगाकर युवक को पेड़ में उल्टा लटका बेहरमी से पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

सीपत-मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में 5 हैवान एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटका कर उसे तालिबानी सजा देते हुए दिखाई दे रहे है. इस वीडियो में पीड़ित युवक दया की भीख मांगते हुए नजर आ रहा है. वे बार-बार मारपीट करने वाले हैवानों से छोड़ने की अपील कर रहा है.मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के गढ़वट निवासी महावीर सूर्यवंशी क्षेत्र के उच्चभट्ठी गांव में चौकीदार का काम करता था ।

सोमवार की सुबह वह मनीष खरे के घर के दरवाजे की कूंडी खोलकर घुस रहा था । तभी उसे पकड़ लिया गया । इस दौरान चोरी के संदेह में पकड़कर उन्होंने पुलिस के डायल 112 को कॉल किया । फिर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई । तब महावीर नशे में था । इस दौरान पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया । दोबारा घर में घुसा युवक और भाग निकला यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस के छोड़ने के बाद महावीर दोबारा मनीष के घर में घुस गया था ।

इस दौरान परिजनों ने उसे देख लिया , तब वह भाग निकला । इसके बाद से मनीष व उसके दोस्त उसे खोज रहे थे । गुरुवार को वह गांव के बाहर फार्म हाउस में मिल गया । तब मनीष खरे , युवराज खरे और जानू भार्गव व उसके अन्य साथी उसे पकड़कर ले आए ।


पहले जमीन में लेटा कर मारा फिर भी मन नही भर तो उसे गांव के ही एक पेड़ पर उल्टा लटका दिया गया और तीनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की. हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...