बिलासपुर

हाई प्रोफाइल रेप केस में अब तक फरार पलाश चंदेल की जल्द हो गिरफ्तारी… पीड़िता ने आईजी से की फरियाद, जांच को कर सकता है प्रभावित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश के हाईप्रोफाइल रेप केस के मामले में आरोपी पलाश चंदेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता मंगलवार को रेंज आईजी कार्यालय पहुंची। यहां पीड़िता ने आईजी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी पलाश चंदेल के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि, बीते 19 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद से अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच में असंतोष जताते हुए पीड़िता ने कहा कि, रसूखदार होने के कारण आरोपी के गिरफ्तारी में देरी की जा रही है।

गिरफ्तारी में देरी से जांच प्रभावित हो सकती है। लिहाजा, पीड़िता ने आईजी से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बड़ी टीम बनाने और जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। गौरतलब है कि, बीते 19 जनवरी को पीड़िता ने रायपुर के महिला थाने में पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी ने मामले में हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर कर अपने खिलाफ हुए एफआईआर को निरस्त करने का मांग किया है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 फरवरी तय की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,