बिलासपुर

फोन पे से ठगी का मामला…टाटा प्ले ऐप बंद कराने के बहाने महिला से 94,001 रुपये की धोखाधड़ी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र की निवासी श्वेता दुबे के साथ 94,001 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि 15 मार्च 2025 को उन्होंने अपने पति के मोबाइल से टाटा प्ले कस्टमर केयर पर कॉल किया था। बिंज टाटा प्ले ऐप को बंद कराने के लिए कॉल सेंटर से मिले निर्देश के अनुसार, उन्होंने एक अन्य मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
उस नंबर के धारक ने खुद को टाटा प्ले कर्मचारी बताते हुए ओटीपी साझा करने को कहा। पीड़िता द्वारा ओटीपी साझा करते ही उनके एसबीआई खाता क्रमांक से 94,001 रुपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिए गए। घटना की जानकारी उन्हें मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से हुई।जिस पर उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइन में उपस्थित होकर आवेदन दिया और फोन पे ट्रांजेक्शन की प्रति भी प्रस्तुत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS एवं आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बहरहाल लगातार बढ़ते साइबर अपराधों के बीच यह घटना एक बार फिर से सतर्कता बरतने की चेतावनी देती है कि किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर निजी जानकारी साझा न करें।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार