दुर्ग

ट्रिपल मर्डर का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा, क्राइम सीरियल देखकर दिया घटना को अंजाम, धुएं के कारण दम घुटने से 2 माह की बच्ची की हुई थी मौत

डेस्क

दुर्ग- मामले में पुलिस को छूटी हुई कड़ी को जोड़ते ही ट्रिपल मर्डर केस में सफलता मिली है, इस घटना को अंजाम देने का ख्याल आरोपी रवि शर्मा को क्राइम सीरियल देखने के बाद आया था, जिसने जिंदा जलाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। पुलिस मामले में आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है, पति रवि शर्मा ने ही क्राइम सीरियल देखकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा को ओडिसा से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को ही रवि शर्मा अपनी पत्नी मंजू और एक पुरुष को जिंदा जलाकर फरार हो गया था। धुएं के कारण दम घुटने से 2 माह की बच्ची की भी मौत हो गई थी। वही आरोपी ने घटना के बाद अपनी सास को पत्नी के फोन से फोन किया था, साथ ही दरवाजे पर पुलिस को गुमराह करने मैसेज भी छोड़ा था।

पहले ही शक के दायरे में था दूसरा पति

पुलिस को पहले ही रवि शर्मा के फरार होने से शक था, जिसने पूरी कड़ियों को जोड़ा और आरोपी को खोज निकाला, मामले में उसकी सास ने मृत पुरुष की पहचान रवि के रूप में नही की थी, जिसकी वजह से ही रवि पर सभी का ध्यान गया और उसकी तलाश की जा रही थी।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला