बिलासपुर

जिले में पहली बार हुई सीलोशन के नशे के खिलाफ कार्रवाई… दुकानदार से बड़ी मात्रा में सीलोशन जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के अंर्तगत बुधवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने सीलोशन बेचने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में निम्न तपके के बच्चो और युवाओ को सस्ते और आसानी से मिलने वाले सीलोशन को नशे के लिए उपयोग में लाते थे। हर चौक चौराहों में इसका प्रयोग धड़ल्ले से चल रहा है। अब जब स्थानीय पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तो देर से सही इस ओर पुलिस ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर हीरा ऑटो पार्ट्स पर मौके पर दबिश दी। जहा पुलिस ने दुकान संचालक ईश्वरलाल रोहरा के कब्जे से बड़ी मात्रा में सीलोशन बेचते पाया। पुलिस ने 12 डिब्बा सीलोशन जब्त किया है। हालाकि सीलोशन प्रमुख रूप से गाड़ी के पंचर बनाने के काम आता है। जिसे बच्चे एवं युवा रुमाल अथवा कपड़े में डालकर सुघंकर नशा करते हैं और अपराध में संलिप्त हो जाते हैं। ऐसे में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक को गिरफ़्तार कर आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...