बिलासपुर

महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला, फरार आरोपी अब चढ़ा पुलिस के हत्थे…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर में घुसकर छेड़खानी कर मारपीट करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि यादव नगर तिफरा निवासी रामकुमार यादव उर्फ सोनू ने 26 मई को उसके घर में रात को चोरी छुपे घुस आया था और पीड़िता के बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था। जहाँ पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट कर वहां से फरार हो गया। इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली की तिफरा राम मंदिर के पास आरोपी को देखा गया है। जहाँ दबिश देकर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...