छत्तीसगढ़बिलासपुर

दिव्यांग हो या फिर सेहत के लिए जागरूक मॉर्निंग वॉक करने वाले , सभी को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक, कंपनी गार्डन में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन

छात्र-छात्राओं को को वोट करने हेतु प्रेरित किया गया साथ में दूसरों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित करने हेतु भी शपथ भी दिलाई गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मतदाता जागरूकता अभियान “स्वीप” के तहत जिला प्रशासन एवं नगर निगम,स्मार्ट सिटी द्वारा शासकीय अंध मूक बधिर शाला में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.इसके अलावा सुबह विवेकानंद उद्यान में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें “धिति फाउंडेशन” द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

आगामी 23 अप्रैल को बिलासपुर लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में मतदाताओं की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु पखवाड़े भर से जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,जिसके तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तिफरा स्थित अंध,मूक बधिर शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्य,कविता वाचन, क्विज़ प्रतियोगिता, गायन के ज़रिए उपस्थित दिव्यांग को छात्र-छात्राओं को को वोट करने हेतु प्रेरित किया गया साथ में दूसरों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित करने हेतु भी शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

नुक्कड़ नाटक के ज़रिए बताया वोटिंग का महत्व

मतदाता जागरूकता अभियान “स्वीप” के तहत विवेकानंद उद्यान में सुबह सैर करने वालों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया,जिसमें नुक्कड़ नाटक के ज़रिए मतदान का महत्व लोगों को बताया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी