बिलासपुर

निजात अभियान :- नशे के खिलाफ है जारी है पुलिस की कार्रवाई, रोजाना अलग अलग थाना क्षेत्रों में हो रही नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोटा ब्लॉक अंतर्गत कोटा और रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब किया है पहला मामला कोटा थाना क्षेत्र का है जहां कोटा पुलिस ने 7 आरोपियों के कब्जे से 90 लीटर महुआ शराब जप्त किया है तो वही रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 35 लीटर महुआ शराब जब किया है

मामले में स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि सुदन पारा कोटा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा गया है जिस पर पुलिस ने जब दबिश दी तो

सुदनपारा निवासी संतोष मरावी के कब्जे से 25 लीटर,चंद्रशेखर आर्मो के कब्जे से 15 लीटर,शोभा नेताम के कब्जे से 15 लीटर,काजल मरावी के कब्जे से 11 लीटर,संत कुमार मरावी और सूरज नेताम पिताके कब्जे से 10-10 लीटर,पूजा मरावी के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।

इसी तरह रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कुआजति निवासी अशोक दास मानिकपुरी के कब्जे से एनीकट के पास 15 लीटर, तो वही गुरूवार को सरवनदेवरी निवासी रामरतन प्रधान के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 20 लीटर शराब जब्त किया है। दोनो ही मामलो में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही….

निजात अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में दो आरोपियों के कब्जे से 13 लीटर 760 ग्राम अवैध शराब जब्त किया है। पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ध्रुवाकारी और पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसपर पुलिस ने पचपेड़ी निवासी शिव कुमार के घर की तलाशी ली।

जहां आरोपी के घर के बाडी में अवैध देशी शराब बरामद किया है। इसी तरह ग्राम ध्रुवाकारी स्थित देवप्रकाश के घर की तलाशी ली गई। जहा अरोपी ने अपने बाथरूम में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। दोनो ही आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 32 पाव देसी शराब कुल मात्रा 7.760ml. कीमती 2560 रुपए और कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 06 लीटर कीमती 1200 रुपए जब्त किया है।

दोनो ही मामलो में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...