बिलासपुर

मुख्य अभियंता ने बिजली अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…दिये गए गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, अंतर्गत बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी. आनंद राव ने विभागीय संभाग कार्यालय पेण्ड्रारोड में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यो की समीक्षा की।

जहां श्री राव ने बकाया वसूली, लाईन लाॅस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, नवीन कनेक्शन प्रदान करने, विद्युत चोरी की सघन जांच कर प्रकरण तैयार करने एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लाॅस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने, विद्युत विस्तार हेतु किये जा रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए

ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति.मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता, पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता यू.के.सोनवानी तथा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...