तखतपुर

तखतपुर क्षेत्र में 10 राशन दुकानों का होंगा आवंटन…मंगाए गए आवेदन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत 10 राशन दुकान आवंटित करने के लिए 6 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इनमें एक दुकान नगरीय क्षेत्र तखतपुर एवं 9 दुकान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, तखतपुर में उक्त तिथि तक फार्म जमा किये जा सकेंगे। फूड इन्सपेक्टर श्री वस्त्रकार ने बताया कि तखतपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8,9 एवं 10 वार्ड के लिए राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत चोरमा, खरगहना, मोछ, पथर्रा,बहतराई, विजयपुर, चोरभठ्ठी कला, सकेरी और बूटेना में राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा अन्य सहकारी समितियां दुकान संचालन के लिए पात्रता रखते हैं। महिला समूह का गठन आवेदन तिथि से तीन महीने पहले का होना चाहिए। इस संबंध में और विस्तृत जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर की खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...