बिलासपुर

घर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला, खरीददार को लगाया 1 लाख का चूना…शिकायत पर 420 का अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमे पीड़ित को मकान मालिक ने 1 लाख रुपए का चूना लगाया है, वही तय करार का उल्लंघन करते हुए कूट रचना कर धोखेबाजी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा अरविंद नगर में रहने वाले हरवंश दास ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2016 में पटवारी हल्का नंबर 20/32 खसरा नंबर 255/94 रकबा 500 वर्ग फिट में निर्मित मकान जमीन को जो रजनी तिवारी के नाम से पंजीकृत है को रजनी तिवारी के पति राम कुमार तिवारी से क्रय करने 1480000 रूपये में सौदा कर ब्याना बतौर 100000 रूपये नगद देकर 50 रू. के स्टाम्प में अनुबंध पत्र तैयार कराकर नोटरी कराया था जिसमें रजनी तिवारी व मेरा हस्ताक्षर है शेष रकम 1380000 रू. रजिस्ट्री समय देना था किन्तु राम कुमार तिवारी रजिस्ट्री करने मे जान बुझकर हिलाहवाला कर रजिस्ट्री नही किया और न ही कोई जमीन का दस्तावेज दिया जो अब तक टाल मटोल कर पति पत्नी दोनो धोखाधड़ी की नियत से मुझसे 100000 रू. प्राप्त कर घुमा रहे है। वही रजिस्ट्री करने या रकम वापस करने की मांग पर गाली गलौज और धमकी दे रहे है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रामकुमार तिवारी और रजनी तिवारी के खिलाफ 420, 34 का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...