क्राइम तखतपुर

साइबर ठगों की एक और करतूत..ज्वेलरी कारीगर के एकाउंट से 1.26 लाख रुपए किये पार

भुवनेश्वर बंजारे

सत्याग्रह न्यूज़ 1/9/2022 तखतपुर – जिले में स्थानीय पुलिस के लाख कोशिश करने के बाद भी जिले में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसी कड़ी में तखतपुर के ज्वेलरी कारीगर के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे ठग ने झांसे में लेकर अलग अलग किश्तों में एक लाख छब्बीस हजार एक सौ चौरासी रूपये प्रार्थी के बैंक अकाउंट से उड़ा ले गए। मामले की शिकायत प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सोनी ने तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होने बताया है। की 14 अगस्त को उसके मोबाइल में 9907190800 नंबर से कॉल आया।

जिसमे ठगो ने क्रैडिट कार्ड का चार्ज 4000 काटने की बात कहकर प्रार्थी को अपने झांसे में लिया। शातिर चोर ने पहले प्रार्थी का डेबिट कार्ड नंबर लिया। फिर ओटीपी पूछकर 45000 पहले किश्त में ठगी की। इसके बाद एक ऐप डाउनलोड करवा कर 24986, 24996, 25202, 6000 अलग अलग किश्तों में ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में आरोपियों से संपर्क टूटने के बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...