बिलासपुर

सट्टा पट्टी लिखने वालों की पुलिस ने की धर पकड़…एक ही दिन में पकड़े गए 7 आरोपी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोमवार को बिलासपुर पुलिस द्वारा सट्टा के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। इसके तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पहला मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार और करबला चौक का है,

पुलिस को सट्टा लिखने की सूचना मिली जहाँ मौके पर दबिश दी गई, शनिचरी बाजार में जूना बिलासपुर निवासी राजेश कहार और करबला चौक में करबला निवासी अजहर जूनजानी को रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी राजेश कहार से नगदी 400 रूपये एवं सट्टा पट्टी तथा आरोपी अजहर जूनजानी से नगदी 1050 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया। इसी तरह दूसरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग अलग जगहों पर जांच की जिन्होंने जरहाभाटा निवासी आनंद उर्फ उध्दम दास वाजरानी,

सकरी निवासी सोहन सिंह और अमेरी निवासी आयुष चंदवानी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़ा। वही सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेशनगर नयापारा निवासी मेडिकल के पास और चुचुहियापारा निवासी जयंत पात्रे नयापारा ओवर ब्रिज के पास डाॅटपेन से अंको पर रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे है।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनो आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी पर्ची के साथ 2800 रुपए जब्त किया है। तीनो ही मामलो में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 4 ‘‘क‘‘ जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,