जांजगीर चाँपा

इशिका हत्याकांड का हुआ खुलासा…घर में मिली थी न्यूज़ एंकर की लाश, एकतरफा प्यार बनी हत्या की वजह 2 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – इशिका हत्याकांड के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने साजिश रचकर इस घटना को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए , जांजगीर चाम्पा एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी घर का नौकर ही निकला है, जिसने अपने दोस्त के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था।पेशे से पत्रकार गोपाल शर्मा का जांजगीर में मकान है, जहां घटना की रात उनकी पुत्री इशिका और पुत्र मौजूद थे, जबकि गोपाल शर्मा और उनकी पत्नी कोरबा गए हुए थे। इशिका यूट्यूब में न्यूज़ एंकर और रिपोर्टिंग का काम भी करती थी। पुलिस के अनुसार 13 फ़रवरी 2023 को यादव चौक के पास अपने घर में एक युवती की अज्ञात कारणों से मृत अवस्था में बेड में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जांजगीर स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की तस्दीक के बाद थाना जांजगीर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ तथा डॉग स्काट की मदद लेकर घटना स्थल व मृतिका के शव का निरीक्षण किया गया। इस मामले में संदेही रोहन पाण्डु पर पुलिस को प्रारम्भ से ही शक था, जो गोपाल शर्मा का कर्मचारी था और उसके घर पर ही रहता था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने संदेही रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान संदेहियों द्वारा अलग-अलग कहानी बताकर लगातार पुलिस को गुमराह किया जाता रहा। मनावैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

मृतिका से एकतरफा प्यार बनी वजह..

आरोपी रोहन पाण्डु इशिका को पिछले 06 वर्षो से जानता था और उससे विवाह करना चाहता था। इशिका के द्वारा अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर देर रात तक बातचीत करने की वजह से रोहन पाण्डु मृतिका को मना करता था। मृतिका युवती के मोबाईल पर घटना दिनांक से तीन चार पूर्व आरोपी रोहन पाण्डु किसी व्यक्ति का चैट भी देखा था, जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। आरोपी रोहन पाण्डु के द्वारा अपने मित्र राजेन्द्र के साथ मिलकर युवती को सबक सिखाने की योजना बनाई गई। योजना के तहत दिनांक घटना को आरोपी रोहन व राजेन्द्र जांजगीर आये, जहां आरोपी रोहन पाण्डु इशिका के घर जाकर एक होटल से खाना लाकर घर मेंं खाना खाये। इस दौरान इशिका के भाई के खाने में आरोपी रोहन के द्वारा नींद की गोली मिला दी गई।

जिसके चलते वह बेहोशी की हालत में सो गया। रात के वक्त आरोपी राहुल का इशिका के साथ किसी अन्य व्यकित से मोबाईल में बात करने को लेकर फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद राहुल ने अपने साथी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतिका के घर से सोने चांदी के जेवरात, 03 नग मोबाईल, एवं स्कूटी लूटी और फरार हो गये थे।आरोपी रोहन पाण्डु ने फरार होने के बाद अपनी पहचान (हुलिया) छिपाने के लिये, रायगढ़ में जाकर अपने बाल कटवा लिए। इसके बावजूद पुलिस ने सुराग लगाते हुए पहले राहुल पाण्डु और फिर राजेंद्र सूर्या को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पति सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल एवं स्कुटी को बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी रोहन पाण्डु, उम्र 23 वर्ष, भदौरा, थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, हाल मुकाम महामाया चौक कोनी रोड, बिलासपुर का निवासी है, वहीं राजेन्द्र सूर्या, उम्र 22 वर्ष भी ग्राम भदौरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर का ही रहने वाला है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...