रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई मंद, लेकिन मौत के मामले अब भी लगातार जारी….24 घंटे में 5680 नए संक्रमित तो 146 ने तोड़ी सांसे

रमेश राजपूत

रायपुर – बुधवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम पड़ी है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 5 हजार 680 नए मरीजो की पहचान की गई है। तो वही 146 मरीजो की मौत हुई है। जबकि 9 हजार 448 मरीजो को स्वास्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश के अब भी कुछ ऐसे जिले है। जहाँ संक्रमण के मामलों में ज्यादा कमी देखने को नही मिली है। जहाँ अब भी संक्रमण की रफ्तार बनी हुई है। आंकड़ों की माने तो इनमे सबसे अधिक 441 मरीज रायगढ़ जिले में मिले है। जिले में मिले है। इसके साथ सूरजपुर में 436 कोरिया में 419,,कोरबा से 387,जांजगीर से 362,रायपुर से 309,बिलासपुर में 204 मरीज मिले है। इसके अलावा दुर्ग से 273,राजनांदगांव से 112, बालोद से 116,. बेमेतरा से 101 , कबीरधाम से 86 , धमतरी से 128,, बलौदा बाजार से 317, महासमुंद से 133, गरियाबंद से 107, मुंगेली से 225,जीपीएम से 151, सरगुजा से ,275,बलरामपुर से 329, जशपुर से 306, बस्तर से 168, कोंडागांव से 115, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 24, कांकेर से 136, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 31 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा प्रदेश में मौत के मामले अब भी शासन प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए है। जहाँ 146 मरीजो की मौत हुई है। इनमे सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले में 17 मौतें हुई है। वहीं बिलासपुर में 14,जांजगीर में 12, मुंगेली में 11,जीपीएम में 10,बलौदाबाजार और रायपुर में 9-9मरीजो कि मौतें हुई है। इसके अलावा प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमितो की मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की 9 लाख 31 हजार 211 हो गई है। जिनमे से 8 लाख 33 हजार 161 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 85 हजार 868 मरीज एक्टिव है।

संक्रमण की गति में आ रही कमी..

न्यायधानी में कोरोना संक्रमण की गति में अब कम होती दिख रही है। हालाकि जिले में कोरोना की दहशत अब भी बरकरार है। क्योंकि जिले में मौत के मामलों में स्थिरता बनी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले में 204 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 62 हजार 720 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में संक्रमण की गति कम हो रही है। लेकिन आम जनता को अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। इधर जिले में 24 मरीजो के मौत की पुष्टि हुई है। जिनमे सबसे अधिक 14 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। तो वही 10 मरीज दीगर जिले के निवासी है। जिनका इलाज अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा था। इनमे सबसे ज्यादा मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के है। जिनकी मौत हुई है। इनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 1418 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...