बिलासपुर

देर से ही सही पुलिस की कबाड़ व्यवसाय पर पड़ी नजर,एक बड़ी कार्रवाई में 18 लाख से अधिक के कबाड़ को किया गया जब्त, 4 आरोपी भी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी के वाहनों को कबाड़ में तब्दील कर बेचने वाले चार आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 18 लाख 36 हजार रुपए कीमती कबाड़ जप्त किया गया है। अवैध कबाड़ को लेकर की गई इस कार्यवाही से कबाड़ियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर इंडस्ट्रीयल एरिया श्री महामाया दाल मिल के सामने कबाड़ी दुकान में कुछ व्यक्ति चोरी की गाडियां को कटींग कर रहे है।

जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल मौके पर टीम गठित कर दबिश दी जहाँ कबाड़ी दुकान के अंदर चार व्यक्ति कार, माजदा, रोड रोलर, रोड बनाने की मशीन व अन्य सामग्री का गैस कटर से कटींग कर रहे थे।

जिनमें खपरगंज निवासी मोहम्मद शाहिद, कैलाश विहार निवासी मजहर खान,चिंगराजपारा निवासी मोहन विश्वकर्मा और जरहाभाठा निवासी पवन महिलांगे मौजूद थे। जिनके कब्जे से रोलर मशीन, टाटा विष्टा कार, ट्रक इंजन, डामर बिछाने की मशीन, 15 नग सिलेण्डर एवं 03 नग गैस कटिंग मशीन,लोहे का कटा हुआ सामान जुमला वजनी 11 टन 05 क्विंटल, एक कार के साथ कबाड़ सामान जुमला करीबन 18,36000 रू. सम्पत्ति की जप्ती किया गया है। वही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार,