जांजगीर चाँपा

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले तीन आरोपी चढ़े अकलतरा पुलिस के हत्थे, शिकायत के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे…

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में अकलतरा पुलिस को सफलता मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोटमीसोनार में रहने वाली महिला ने 21 नवंबर को अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही तीन आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया की वह बाडी गई हुई थी। जहां से लौटते समय वह अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही संजय यादव, विजय यादव, अजय यादव वहा पहुंचे और उनके साथ बलात्कार करने जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान महिला को कमर, कोहनी, सिर में चोट लगी थी। महिला किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। जिसकी सूचना उन्होंने अकलतरा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि बी.पी खांडेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश्य कश्यप,अजय भानू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...