बिलासपुर

सिविल लाइन पुलिस ने 5 चोरियों का किया खुलासा, एक ही चोर निकला घटनाओं के पीछे, 2 लाख के चोरी के सामान की हुई रिकवरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने पत्रकार के दफ्तर सहित चोरी के पांच अलग अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफ़लता हासिल की है। जिसके कब्जे से 2 लाख रुपए की कीमती चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर इनदिनो पुलिस चोरी के मामलो पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम धरातल में देखने को मिला रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाइन पुलिस चोरी के अलग अलग मामलो की जांच कर रही थी। तभी मिनी माता नगर तालापारा निवासी आकाश डहरिया के संदिग्ध कार्य प्राणली की जानकारी मिली। जिसपर पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहाँ पुलिसिया पूछताछ में आरोपी आकाश टूट गया और उसने शहर के अलग अलग 5 हिस्सों में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसमें व्यापार विहार प्रियदर्शनी नगर स्थित निजी न्यूज चैनल के दफ्तर, चंदेला विहार के घर और दूकान शामिल है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 नग इनवर्टर बैटरी एमरान कम्पनी, 03 गुल्लक मे रखा चिल्लहर करीब 05 हजार ,04डिब्बा सफोला का तेल 05 लीटर वाला,नल व नल का टोटी ,कपड़ा, बिजली उपकरण,समान हेयर डायर,आईनिंग मशीन, मेक अप समान,इनडक़सन चुल्हा ,सिलींग फैन, ईनवरटर बैटरी,माइक्रोमेक्स कम्पनी का एलईडी टीवी बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। बहरहाल इस पुरे मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...