मस्तूरी

पुरानी रंजिश में घर घुसकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बच्चों के साथ की जमकर मारपीट, गुस्सा इतना कि तोड़ दिया हाथ..

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में बीती रात पड़ोसियों ने घर घुसकर एक महिला और उसके बेटे- बेटी के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें महिला की एक हाथ टूट गया है वही सिर और अन्य हिस्सों में चोंटे आई है।
वही बेटे के भी शरीर पर कई जगहों पर गंभीर चोटे आई है जिसकी शिकायत महिला की पुत्री ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया रूखमणी पटेल अपनी माँ और भाई गौरीशंकर पटेल के साथ ग्राम हिर्री में रहती है, जहाँ बीती रात लगभग 1 बजे पड़ोसी राजेन्द्र साहू, अर्जुन साहू , लोकेश साहू और अन्य घर में आकर भाई गौरीशंकर से गाली गलौच करते हुए डंडे से मारपीट करने लगे तब माँ और प्रार्थिया उसे बचाने लगे इस दौरान आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इस बेरहमी पूर्वक मारपीट में प्रार्थिया की माँ की एक हाथ फ्रेक्चर हो गया है,वही बेटे को भी गंभीर चोटे आई है जिन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।वही पड़िता ने आरोप लगाया है की आरोपियों ने मोबाईल और पैसों की लूट भी की है।मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने राजेन्द्र साहू , अर्जुन साहू , लोकेश साहू व अन्य के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई…

वही मामले में थाना प्रभारी प्रकाश कांत का कहना है की पीड़ित ने जैसी घटना की जानकारी दी है, उसी के आधार पर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की गईं है। अगर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है तों जांच कर आरोपियों के ऊपर सख्त कारवाई की जाएगी वही पीड़ित के लगे हुए चोटों के रिपोर्ट के आधार पर धारा भी बढ़ाई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,