बिलासपुर

एसईसीएल कर्मचारी के सुने मकान का टूटा ताला…3 लाख से अधिक के ज्वेलरी की हुई चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में चोरों की सक्रियता अब तेज होने लगी है। चोर शहर से लगे सुने घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 3 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में रामा लाइफ सिटी निवासी अरुण कुमार सिंह जो की पेशे से एसईसीएल कर्मी है। उन्होंने घटना की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार वह रामा लाईफ सिटी स्थित अपने घर को ताला लगाकर अपने डयूटी के लिए कोरबा कुसमुण्डा चले गए थे। इधर मंगलवार सुबह जब बाई घर में काम करने पहुंची तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। जिसकी जानकारी उसने प्रार्थी को दी। जिसपर वह अपने घर पहुंचे जहा देखा की उनके घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।

जब प्रार्थी ने घर के अंदर जाकर चेक किया घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। वही आलमारी खुला हुआ था। जिसमे रखे दो नग सोने की चैन लगभग 06 तोला,सोने के कड़े दो नग लगभग 08 तोला ज्वैलरी वहा मौजूद नहीं था। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर रफूचक्कर हो गया। इधर मामले में सकरी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...