बिलासपुर

पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 14 लाख 20 हजार की ठगी का मामला…फोन नंबर, ऑफिस बंद कर भागा आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – किसी भी पोस्ट पर भर्ती के लिए शासन स्तर पर भर्तियां निकाली जाती है जिसमें शामिल होने जरूरी प्रक्रियाओं का पालन भी किया जाता है, लेकिन लोग शॉर्ट कट के चक्कर में आज भी ठगे जा रहे है, नौकरी लगाने के नाम पर फिर एक बड़ी ठगी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें शातिर आरोपी ने दो लोगों की नौकरी लगाने के नाम पर 14 लाख 200280 रुपए की ठगी को अंजाम देकर रफ्फूचक्कर हो गया है। जिसके बाद पीड़ितों को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक विहार फेस 2 मंगला निवासी गीता देवी पति डोमार सिंह शोरी की पहचान कार ऑन रेंट के संचालक पवन खत्री से 2021 में हुई थी, जिन्होंने कई बार कार किराए पर लेकर सफर किया था, इस दौरान प्रार्थिया की पहचान और खासतौर पर पवन खत्री से हों गई थी, जिसनें बताया कि उसकी पहचान कई बड़े लोगों से है, जिनकी मदद से वह सरकारी नौकरी में लगवा सकता है,

जिसके झांसे में आकर प्रार्थिया ने अपनी और अपने मामा की नौकरी पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती में लगाने के लिए बातों में आ गई जिसने नगद, चेक सहित फोन पे के माध्यम 14 लाख 20208 रुपए 2022 तक वसूल कर लिए और नौकरी, प्रवेश पत्र के नाम पर तो कभी डीजीपी बदल जाने का हवाला देकर घुमाता रहा, लेकिन जब आरोपी पवन खत्री ने अपना फोन नंबर और ऑफिस बंद कर गायब हो गया तो प्रार्थिया को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ, जिसने सिविल लाइन थाने पहुँचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने पवन खत्री के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,