बिलासपुर

स्कूल परिसर में अवैध कब्जा कर चला रहा था दुकान…बेचता था बीड़ी, गुटखा….सामग्री जब्त,अवैध कब्जा हटाया गया

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में आज राजस्व विभाग , पुलिस विभाग ,पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बोड़सरा तहसील बोदरी के स्कूल एवं अस्पताल का निरीक्षण किया गया । स्कूल एवम अस्पताल के परिसर में संचालित दुकान सुहाग भंडार एवं एक किराना दुकान का जांच किया गया, जिसमें गुटखा, बीड़ी एवं तंबाकू पाय जाने पर कोटपा एक्ट के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई।

दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया एवं दुकान संचालक का अवैध निर्माण है जिससे कब्जा हटाकर भवन को स्कूल के प्रधानपाठक को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया है। जिनके दुकान से नशीले सामग्री जप्त किया गया उनमें नरोत्तम पिता देवलाल जब्त सामग्री विमल गुटखा और रमेश कुर्रे पिता वीरसिह कुर्रे निवासी बोड़सरा जब्त सामग्री गुटखा , बीड़ी एवं तंबाकू है।कार्रवाई में नायब तहसीलदार बोदरी ओम प्रकाश चंद्रवंशी पुलिस विभाग से आरक्षक उपाध्याय, ग्राम बोड़सरा के सरपंच,उप सरपंच, हल्का पटवारी, शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...