पचपेड़ी

पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा – भांजे पर नुकीले हथियार से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा छात्र और उसके मामा पर धारदार वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में भांजे के गाल और कान के पास चोट लगी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे मामा के हाथ के अंगूठे में चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोडाडीह निवासी थलेश चेलक कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता है और अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। 8 सितंबर 2026 की रात करीब 8:20 बजे वह अपने घर के सामने गली में खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही विरेंद्र दिनकर उर्फ वीरू वहां पहुंचा और उसके मामा के लड़के के मामा गांव केवंतरा के युवक को बुलाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। बताया गया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश की बातों को लेकर थलेश से गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विरेंद्र ने अपने हाथ में रखी नुकीली वस्तु से थलेश के दाहिने गाल और बाएं कान के पास वार कर दिया। हमले में उसके चेहरे से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। घटना के दौरान थलेश के मामा हीरामन खूंटे ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी विरेंद्र दिनकर के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...