रतनपुर

62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी खोंधरा जंगल में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की सड़ी-गली लाश पेड़ से लटकी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सौखी लाल बंजारे, उम्र 62 वर्ष, निवासी उच्चभट्टी थाना सीपत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सौखी लाल बंजारे बीते 19 मई 2026 से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने 28 मई को सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच रविवार को कोरबी खोंधरा जंगल क्षेत्र में पेड़ से लटकी एक लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
रतनपुर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...