बिलासपुर

रिटायर्ड कर्मचारी से ढ़ाई लाख की लूट का आरोपी निकला मसानगंज का…पुलिस ने खुलासा कर बताया मध्यप्रदेश भागने की फिराक में थे पति पत्नी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुजुर्ग के साथ हुई लूट के मामले को सरकंडा पुलिस ने सुलझा लिया है स्थानीय पुलिस की तत्परता से घटना के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार कपिल नगर निवासी रिटायर्ड कर्मचारी शिव कुमार चन्द्रा मंगलवार दोपहर हुण्डई चौक स्थित स्टेट बैंक से चेक के माध्यम से ढाई लाख रुपए निकाल कर उसे एक बैग में रखकर पैदल अपने घर जा रहा थे।

तभी करीब 2:30 बजे एक स्कूटी में सवार व्यक्ति ने बुजुर्ग के हाथ से पैसों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गया उक्त मामले की सूचना के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की जिसमें सबसे पहले आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जहां आरोपी के हुलिए को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय स्तर पर फॉरवर्ड किया गया जहां लोकल मुखबिर से आरोपी की पहचान मसानगंज निवासी दिलीप रेलवानी नाम से हुईं।

जहाँ आरोपी के वर्तमान पते पर पुलिस जब तक पहुंच पाती तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे इसी बीच सरकंडा पुलिस को तकनीकी सबूतों के आधार पर पता चला कि आरोपी दिलीप रेलखनी लूट की घटना को अंजाम देकर मध्य प्रदेश उमरिया भागने की फिराक में था और वह उत्कल एक्सप्रेस में अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से निकल चुका है जिस पर स्थानीय पुलिस और पेंड्रा पुलिस के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप रेलवानी और रूखमर्णी रेलवानी को पेंड्रा स्टेशन में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से पुलिस को लूट की रकम और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया है जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...