बिलासपुर

गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने प्रशासन ने कसी कमर…. नए नलकूप खनन पर लगाया प्रतिबंध,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गर्मियों के मौसम में संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी अवनीश कुमार शरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले में नए नलकूप खनन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा-3 और धारा-6 के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, अब बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई भी नया नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। केवल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ही सार्वजनिक हित में नलकूप खनन की अनुमति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति में यह विशेष रूप से लागू किया जाएगा।

इस आदेश के तहत जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिकृत किया गया है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अपर कलेक्टर, जबकि अन्य ब्लॉकों बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर, और कोटा में संबंधित अनुभागीय अधिकारियों को यह अधिकार प्रदान किया गया है। जिला प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और उल्लंघन करने वालों पर अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम आगामी भीषण गर्मी में आम जनता को पेयजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...