बिलासपुर

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तापस कश्यप 35 वर्ष, निवासी कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को तापस कश्यप अपने रिश्तेदार सुनील कुमार कश्यप और अन्य साथियों राहुल विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, गोरेलाल साहू व गेडा यादव के साथ राहुल की नई कार से खम्हरिया गए थे। वहां से लौटने के दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे सभी लोग ग्राम संबलपुर स्थित हाईवे किनारे तालाब में नहाने के लिए रुके।

नहाने के दौरान तापस कश्यप तैरते हुए तालाब के गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सुनील कुमार कश्यप की सूचना पर सकरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...