बिलासपुर

होली पर पुलिस की चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर…हुड़दंग, शांति भंग करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई, एसपी ने समीक्षा बैठक लेकर दिए विशेष निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी। इसके पूर्व सुबह एसपी संतोष सिंह ने पुलिस मैदान में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली।

जहां थानों में लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग जांच, गुम इंसान, प्रतिबंधात्मक और विशेष अधिनियम की कार्यवाहियों की समीक्षा और आवश्यक निर्देश दिए। वही बढ़ते पॉक्सो, नारकोटिक्स व साइबर अपराधों और उनमें कमजोर विवेचना को देखते हुए कार्यशाला का आयोजन कर विवेचकों को प्रशिक्षित करने निर्देश दिया गया है।

साथ ही लोक सेवा में शामिल पासपोर्ट हेतु चरित्र सत्यापन के लिए एम-पासपोर्ट का उपयोग और सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण के लिए आई-रेड ऐप में समुचित एंट्री करने को कहा। एसपी संतोष सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि जमीन और कोयले की अफरा-तफरी करने वालों पर पुलिस नजर रखे।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों के मामले सामने आते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदतन बदमाश और अपराधियों के नए मामले सामने आते ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पुराने अपराध में न्यायालय से मिली जमानत को अपील करके निरस्त कराए जाए। इसके अलावा होली में के दौरान उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा है। साथ ही वाहनों में बैठकर हुड़दंग करने वालों पर भी नजर रखने कहा गया है।

साथ ही हुड़दंग करने वालों के वाहन को तत्काल जब्त करने कहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि होली पर थाना प्रभारियों के परफॉर्मेंस पर भी एसपी द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। जिसपर लारपवाही बरते जाने पर कार्यवाही की गाज गिरने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...