मुंगेली

इमारती लकड़ी साल की तस्करी पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही….पिकअप सहित दो तस्कर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से इमारती कच्ची लकड़ी का परिवहन कर रहे दो तस्करों को धर दबोचा है। यह कार्यवाही मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ऑपरेशन बाज अभियान के तहत की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 13 जून की रात्रि में लोरमी-कोटा मार्ग पर सर्किट हाउस के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पीकअप वाहन क्रमांक CG-04 DE-2051को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 49 नग इमारती कच्ची लकड़ी राजकीय वृक्ष साल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों अजय सोनवानी 29 वर्ष और निर्मल सोनवानी 25 वर्ष, दोनों निवासी बांधा चौकी जूनापारा, थाना तखतपुर ने बताया कि लकड़ी को ग्राम बांधा से घाटापानी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के साथ वाहन व बरामद लकड़ी को लोरमी थाना लाकर आवश्यक कार्यवाही पश्चात वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर एवं उनकी टीम, साथ ही लोरमी थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ...