छत्तीसगढ़बिलासपुर

पानी, अतिक्रमण व सफाई संबंधित समस्या के लिए निगम ने जारी किया नागरिकों के लिए सुविधा, अब सीधे अधिकारियो से कर सकेंगे शिकायत

नागरिकों द्वारा किए गए कॉल पर निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पानी आपूर्ति, अतिक्रमण व सफाई के लिए अब निगम क्षेत्र के निवासी सीधे अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों को सभी तरह की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
गर्मी आते ही पानी सप्लाई की समस्या बढ़ गई है। इसी तरह अतिक्रमण और सफाई की लोगों को शिकायत रहती है। इसे देखते हुए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को जल आपूर्ति, सफाई व अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर त्वरित कर्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत निगम क्षेत्र के निवासी जल आपूर्ति को लेकर निगम के जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजीव बृजपुरिहा मोबाइल नंबर 8827232984, सहायक अभियंता अजय श्रीनिवासन मोबाइल नंबर 9893299111 को कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इसी तरह सफाई संबंधित समस्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा मोबाइल नंबर 9993596556 व अतिक्रमण संबंधित समस्या के लिए भवन शाखा के सहायक अभियंता गोपाल सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 9993596513 को कॉल किया जा सकता है। नागरिकों द्वारा किए गए कॉल पर निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...