रतनपुर

शहीद जवानों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, भाजयुमो ने जताया आक्रोश….

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीजापुर में नक्सल हमले में शहीद जवानों को भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहीद नूतन चौक में श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा व एबीवीपी के पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद नूतन चौक पहुंचे। इसके बाद शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप ने कहा कि नक्सली हमले में हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं, जवानों का बलिदान अमर रहेगा। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

रतनपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने कहा कि इस हमले ने प्रदेश सरकार के नक्सलवाद से निपटने के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। सरकार नक्सल मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान रतनपुर नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, सुरेश सोनी,अजय महावर, हाकिम मोहमद, अनिल  यादव,उषा चौहान, आतिश ठाकुर ,संजय यादव, शंकर, तुनाल,नवलेश, व्यास, रामा जायसवाल,जीतू पतले सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...