बिलासपुर

सरकंडा पुलिस ने अभियान चला कर की कार्रवाई…12 मामलों में आरोपी गिरफ्तार, होली के पहले पुलिस ने दिखाई सख्ती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली से ठीक पहले सरकंडा पुलिस ने अलग अलग 12 मामलो में थोक के भाव में आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिसमे 8 मामले अवैध शराब के है, तो वही स्थाई वारेंट और आर्म्स एक्ट के साथ अन्य मामले शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार होली के मद्देनजर अवैध शराब को लेकर सरकंडा पुलिस ने चर्चित बसोड़ मोहल्ला में दबिश दी। जहाँ पुलिस ने 8 आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से शराब बरामद किया गया है। जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

वही इस दौरान सरकंडा पुलिस ने तलवार लेकर दहशत गर्दी करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ़्तार किया है। साथ ही स्थाई वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। जबकि दो अन्य मामलो में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के जहन में खौफ का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...