बिलासपुर

अलग अलग क्षेत्रों में चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से ज्वेलरी, स्कूटी और नगदी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने चोरी कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही चोरी के सामान के साथ आरोपी की मां को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है मिली जानकारी के अनुसार शहर के अलग अलग जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देकर सरकंडा निवासी राहुल पासी फरार हो गया था। जो हाल ही में अपने घर आया था जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मंगला में रहने वाले दीपक तिवारी ने 28 जनवरी को चोरी की शिकायत की है। जहां उनके घर से 40 हजार रुपए की चोरी हुई थी। इसी तरह लीना अग्रहरी की स्कूटी को चोरों ने मंगला से पार कर दिया था। वहीं, नेहरू नगर के प्रगति विहार में रहने वाली उषा सिन्हा ने चोरी की शिकायत की। उक्त मामले में पुलिस ने जब जांच की तो पता चला की आरोपी घटना को अंजाम देकर घूम रहा था।

जो सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हों गया है। वही पुलिस से बचने के लिए आरोपित नागपुर भाग गया था। वही जब वह बिलासपुर लौटा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जहाँ पूछताछ में आरोपी ने तीनों ही चोरी की घटना को करना स्वीकार किया है उसने पूछताछ में बताया कि चोरी में मिले गहने को वह अपनी मां छाया पासी को दे दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का झुमका, चांदी की पायल, चोरी की स्कूटी और नकदी रकम जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्... आईपीएल और लूडो पर करोड़ों का सट्टा...अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार