बिलासपुर

2 करोड़ की लागत से तैयार नए विद्युत उपकेंद्र को किया गया शुरू, निर्बाध आपूर्ति के लिए किया गया स्थापित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं नवीन उपकेन्द्रो का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संचारण संधारण संभाग बिलासपुर के अंतर्गत तिस्दा में लगभग 2 करोड की लागत से नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का मंगलवार को बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आनंद राव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप की उपस्थिति में उर्जीकृत किया गया। इस संबंध में बिलासपुर संचा./संधा. संभाग के कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी ने बताया कि उपकेन्द्र में 5 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से 11 केव्ही फीडर डोडकी, रिस्दा टाउन, एवं हिर्री फीडर के 9 गांवों के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान, एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से रिस्दा उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राव ने बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार कार्यपालन अभियंता सुरेश जांगडे़, एन. त्रिपाठी सहायक अभियंता पी.के.चौबे, जितेश दिव्य एवं परियोजना, एसटीएम व मेंटेनेंस टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...