छत्तीसगढ़बिलासपुर

शत-प्रतिशत मतदान कर बनें लोकतंत्र में सहभागी कलेक्टर ने जारी किया मतदाताओं के नाम संदेश

मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपने संदेश में उन्होने लिखा कि 23 अप्रैल 2019 को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होना है। ये हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा अवसर है, जिसे हम सभी मिलकर सउल्लास मना रहे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने मतदाताओं के नाम संदेश जारी कर 23 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान के लिये मतदान केन्द्रों में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं से कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं ने हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मतदान के दिन आप अपने मत का पहली बार प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।
मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपने संदेश में उन्होने लिखा कि 23 अप्रैल 2019 को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होना है। ये हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा अवसर है, जिसे हम सभी मिलकर सउल्लास मना रहे हैं। मतदान सिर्फ अधिकार ही नही बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि, आप सभी मतदातागण 23 अप्रैल 2019 को प्रातः 7 से 5 बजे के मध्य भय एवं लोभ से मुक्त होकर अपना मतदान कर लोकतंत्र के महायज्ञ में अपना अमूल्य योगदान देंगे एवं जिम्मेदार नागरिक होने को पुनः सिद्ध करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार