कोटा

कोटा:- अमने गांव में दर्दनाक हादसा…. पानी की टंकी में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, हृदयविदारक घटना से पसरा मातम,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमने में शनिवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। गांव में घटी इस हादसे ने पूरे परिवार और आसपास के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका परी वैष्णव पिता कल्याणदास वैष्णव एवं माता सरस्वती वैष्णव, अपने मामा के घर अमने में थी। रोज की तरह वह घर के पास ही खेल रही थी। खेलते-खेलते वह आंगन के पास में बनी पानी की टंकी के नजदीक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि टंकी खुली हुई थी, और बगल में गिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था जिसके कारण मासूम संतुलन खो बैठी और उसमें गिर पड़ी।

कुछ ही क्षणों में वह नीचे डूब गई और घटना किसी को पता भी न चल सकी। कुछ देर बाद जब परिजनों ने बच्ची को आसपास न देखकर खोजबीन शुरू की। उसी दौरान पानी की टंकी के पास उसकी चप्पल दिखाई दी। शक होने पर परिजन टंकी की ओर दौड़े और अंदर झांककर देखा तो परी पानी में डूबी हुई थी। बगैर समय गंवाए उसे बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज...