बिलासपुर

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मोबाईल चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…1 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का मोबाईल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज निवासी एक मोबाईल चोर गिरोह को पकड़ा है जो भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मोबाईल सहित कीमती सामानों की चोरी करते थे, जिनमें से एक सदस्य को पुलिस ने पहले गणेश चौक से मोबाईल चोरी करते हुए पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसमें पुलिस ने चाम्पा में किराए के मकान में ठहरे इस झारखंड के गिरोह को हिरासत में ले लिया है, जिनके कब्जे से 8 लाख कीमती 31 मोबाईल को बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस ने अब तक एक नाबालिग सहित शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल साहेबगंज झारखण्ड और शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीजहार, तेलझरी, साहेबगंज, झारखण्ड को गिरफ्तार किया है।

झारखंडी गिरोह की मौजूदगी ने अन्य गिरोहों की सक्रियता को किया उजागर…

जिले में बाहर से आकर किराए के मकान या होटल में ठहरे ऐसे कई संदिग्धों की मौजूदगी को और भी संदेह में डाल दिया है जो यहाँ रहकर वारदातों को अंजाम देते है, कई हत्याओं में बाहर से शूटर यहाँ आकर रुके और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, इसी तरह चोरियों के पीछे भी ऐसे ही अनजान चेहरों की संलिप्तता उजागर हो चुकी है, जिससे पुलिस की सक्रियता और सूचना तंत्र पर सवाल खड़े होते रहे है हालांकि पुलिस ऐसे मुसाफिरों और अनजान चेहरों की तस्दीक करती रहती है लेकिन किसी बड़ी घटना के बाद अक्सर साँप निकल जाने के बाद लकीर पीटने का काम किया जाता है। लिहाजा अनजान चेहरों की मौजूदगी से आम लोगों को भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है कोई भी संदिग्ध गतिविधियां महसूस होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी